फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज की टीम ने डलहौजी को दी शिकस्त

Mon, 06 Jul 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मेडिकल कॉलेज की टीम ने डलहौजी को तीन रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में मेडिकल कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 104 रन बनाए। इसमें आयुष ने 35 रन का योगदान दिया। डलहौजी से इंद्रजीत ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डलहौजी की टीम 101 रन ही बना सकी। इसमें सुभाष ने 29 रन बनाए मगर टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। इस जीत के साथ मेडिकल कॉलेज की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें