चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल पूछा। साथ ही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टाफ को उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड स्टाफ मास्क पहनकर पहनकर मरीजों की देखभाल करें। वार्ड में किसी प्रकार की भीड़ जमा न हो। उन्होंने पंजीकरण केंद्र में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड अपने पास रखें।