फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिलों की जल्द की जाए अदायगी : ओबरॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इस दौरान पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया। राज्य पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमुख प्रवक्ता पीसी ओबरॉय ने कहा कि 24 प्रतिशत वेतन बढ़ाकर उनकी गरीबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि, हिमाचल प्रदेश में गरीबी की रेखा में रह रहे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों को बीमारी का इलाज करवाने के लिए भी बजट का प्रावधान नहीं किया जा रहा है। पेंशनरों के मेडिकल बिलों की समय पर अदायगी नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों को माह की पहली तारीख को ही पेंशन मिले। बैठक में प्रेम सिंह, कमल शर्मा, धर्म चंद, इंद्र सिंह, खुशहाल, राजेंद्र सिंह सहित 30 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें