फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा के बाद दूसरे डिपो से आए मेकेनिक भी लौटे

Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के चंसा डिपो में पहुंचे आधा दर्जन मेकेनिक वापस अपने डिपो के लिए रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान बसों की मरम्मत के कार्य में अन्य डिपो के मेकेनिकों ने भरपूर योगदान दिया।
विज्ञापन

चंबा डिपो के मेकेनिकों के साथ उन्होंने एचआरटीसी बसों की मरम्मत करवा कर रूटों पर निरंतर भेजने का काम किया। लिहाजा, 18 दिन तक प्रशासनिक स्तर पर चली पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान इन मेकेनिकों ने कार्यों को करवाया। बहरहाल, अब जिले के स्थानीय और बाहरी राज्यों के रूटों पर चलने वाली निगम बसों की मरम्मत करने के लिए चंबा डिपो के मेकेनिकों पर ही दारोमदार रहेगा।
जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से शिवभक्त डल झील में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बाहरी जिलों से चंबा और चंबा से भरमौर पहुंचाने के लिए करीब 40 बसों की व्यवस्था की गई थी। ये बसें चंबा डिपो समेत अन्य डिपो से मंगवाई गई थीं। बसों की मरम्मत के लिए प्रबंधन ने अन्य डिपो से मेकेनिकों भी बुलाए थे। अब यात्रा के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है। उधर, चंबा आरएम शुगल सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए मेकेनिक वीरवार को चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें