फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बसों की मरम्मत के लिए बाहरी डिपो से बुलाए मेकेनिक

Fri, 06 Sep 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान निगम की ओर से चलाई गईं बसों की मरम्मत के लिए बाहरी डिपो से भी मेकेनिक बुलाए हैं। दरअसल, चंबा डिपो में मेकेनिकों की कमी है।
विज्ञापन

ऐसे में निगम प्रबंधन ने बाहरी डिपो से लगभग दस मेकेनिक बुलाए हैं, जिससे यात्रा के दौरान चल रहीं बसें बीच राह में न खराब हों। इसके अलावा मणिमहेश यात्रा खत्म होते की दूसरे डिपो के मेकेनिकों को वापस भेज दिया जाएगा।
अगस्त से मणिमहेश यात्रा शुरू हुई है। श्रद्धालुओं को पहुंचाने और लाने के लिए निगम ने विशेष बसें चलाई हैं। निगम ने अतिरिक्त मेकेनिक भी बुलाएं हैं। हालांकि, चंबा में तीन से चार ही मेकेनिक है। ऐसे में इतनी बसों की व्यवस्था देखना कम मेकेनिक के लिए परेशानी का सबब बन रहा था। निगम ने यह व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बाहरी डिपो से मेकेनिकों को बुलाया है। यात्रा से वापस आ रहीं बसों की मरम्मत करने के बाद उसे दोबारा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि बसों में तकनीकी खराबी न आए, इसलिए बाहरी डिपो से भी मेकेनिक बुलाए हैं। निगम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें