एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने ली मतदान की शपथ
चंबा। मेडिकल काॅलेज चंबा में चुनावी साक्षता क्लब के तहत एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। चुनावों में मतदान के महत्व के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षुओं को जानकारी मुहैया करवाई गई। इस मौके पर चुनावी साक्षरता क्लब एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक हितेष बडयाल, शारीरिक शिक्षक इमराज खान, छायाकार बोधराज मौजूद रहे। संवाद