फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मास्टर सलीम ने भी जताई साउंड सिस्टम को लेकर आपत्ति

Sat, 03 Aug 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने 20 मिनट की प्रस्तुति में साउंड सिस्टम को लेकर तीन बार नाखुश दिखे। अन्य कलाकार भी बीच-बीच में साउंड सिस्टम को लेकर आपत्ति जताते रहे।
विज्ञापन

दो दिन पहले बॉलीवुड गायिका निकिता गांधी भी साउंड सिस्टम को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं। उधर, स्टार कलाकारों के साउंड सिस्टम को लेकर आपत्ति जताने के बाद दर्शक भी नाखुश दिखे। इसी तरह अन्य स्टार नाइटों में भी कलाकारों ने आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि इस बार जिला प्रशासन ने साउंड सिस्टम को पिछले साल की तुलना में करीब पांच लाख की अधिक धनराशि में ठेकेदार को दिया है। इसको लेकर जिस प्रकार कलाकार आपत्ति जता रहे हैं, उसे देख कर यही लग रहा है कि साउंड को लेकर धनराशि तो बढ़ाई गई है, लेकिन क्वालिटी में वृद्धि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें