खज्जियार (चंबा)। पुलिस चौकी खज्जियार की टीम ने सोमवार को गेट से लेकर खज्जियार तक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे दुकानों में भीड़ न एकत्रित होने दें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को सामान मुहैया करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बाजार में बिना मास्क खरीदारी करने आए लोगों को मास्क भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिए है। इसलिए सभी लोग मास्क पहनकर बाजार में कर्फ्यू ढील में सामान खरीदने के लिए आएं। उन्होंने बताया कि जो लोग बिना मास्क से खरीदारी करने आएंगे, के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वे जरूरी सामान की खरीद करने के लिए ही बाजार जाएं। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोविड-19 के चलते कर्फ्यू लागू है। ऐसे में प्रशासन ने जरूरी सामान की खरीद के लिए तीन घंटे की समय सीमा तय की गई है। जो 11 बजे से दो बजे तक रहती है।