फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरास्यूल डैम में कूदी विवाहिता, पति गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह घाटी स्थित बैरास्यूल डैम में शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की सूचना पुलिस चौकी नकरोड़ को मृतका के जीजा ने फोन पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डैम में में तैर रहे शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान बीतो देवी पत्नी जर्म सिंह गांव राहलाई, पंचायत सिधोट, तहसील चुराह के रूप में हुई है। बीतो देवी के भाई ध्यान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा जर्म सिंह उसकी बहन को परेशान करता था। इसी वजह से उसने तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी जर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बीतो देवी अपनी ममेरी बहन के घर आई हुई थी। शनिवार सुबह बीतो देवी का शव बैरास्यूल डैम में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद महिला के पति के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उधर, डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में आरोपी पति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें