फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायत स्तर पर तीन, नप और नपं के हर वार्ड में पांच-पांच हॉट स्पॉट करें चिह्नित

Mon, 02 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन 15 सितंबर से एक अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके सफल आयोजन को लेकर डीसी कार्यालय के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) और खंड विकास अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। उपायुक्त ने स्वच्छता पखवाड़े के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन सहभागिता के आधार पर गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडल स्तर पर एसडीएम को समीक्षा बैठक करने को कहा। निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर कम से कम तीन हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित कर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी के हर वार्ड में कम से कम पांच हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित किए जाएं। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा के तीन प्रमुख स्तंभों स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्रा सुरक्षा शिविर के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यालय अध्यक्षों को अपने कार्यालय परिसर के आसपास स्वच्छता गतिविधियां करवाने को कहा। निर्देश दिए कि कार्यालय में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक बेस्ट और अन्य व्यर्थ उपकरणों का भी निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें