तेलका में भूस्खलन के बाद मलबा हटाने में जुटे लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका के कई गांवों में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ग्राम पंचायत द्रेकड़ी में धर्मेश पुत्र चुहड़ू और सतीश पुत्र चिमनु के घरों की दीवारों और छतों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। मकान का ढांचा इतना कमजोर हो गया है कि अब परिवारों के लिए यहां रहना असुरक्षित हो गया है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत भजोत्रा के मोहण गांव में मुंशी राम पुत्र पुनु राम के मकान के सामने का डांगा ढह गया है, जिससे मकान पर भूस्खलन का सीधा खतरा मंडरा रहा है। किसी भी समय दीवार या छत गिरने की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत सालवां के कौथी गांव में भी हालात भयावह हैं। यहां भगत राम पुत्र हरदेउ के मकान में जमीन धंसने से दरारें पड़ गई हैं। मकान की संरचना कमजोर हो जाने से परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत राहत कार्य और प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रशासन ने सभी परिवारों से आग्रह किया है कि वे कमजोर मकानों में न रहें और अस्थायी तौर पर सुरक्षित स्थानों पर ठहरें।