फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनोज ने पांच विकेट लेकर चिड़िडा क्लब को दिलाई जीत

Wed, 14 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत पुलिस मैदान बारगाह में न्यू इलेवन और चिड़िडा क्लब के बीच में क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मनोज के पांच विकेट के बल पर चिड़िडा की टीम ने 30 रन से जीत हासिल की। आयोजक एससी नैयर ने बताया कि टॉस जीत चिड़िडा क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। नीजू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 40 रन बनाए। पप्पू ने 30 का योगदान दिया। न्यू इलेवन के रवि ने तीन, विशाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू इलेवन की टीम 90 रन पर सिमट गई। अपनी टीम के खाते में अंशुल ने 25 रन जोड़े। क्लब की ओर से मनोज ने 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें