जेआरएफ की परीक्षा उत्र्तीण करने वाली मंजीर की हिमानी राणा। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।
चंबा। मंजीर पंचायत की छात्रा हिमानी राणा ने जेआरएफ की परीक्षा पास की है। हिमानी ने जेआरएफ में देश भर में 36वां रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उनके पिता जगदीश चंद अध्यापक और माता पिंकी राणा माता गृहिणी हैं। हिमानी ने पांचवीं तक पढ़ाई राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंजीर से की है। 12वीं तक पढ़ाई सेंट्रल स्कूल सुरंगाणी से की। हिमानी ने 12वीं कक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी जिला हमीरपुर में बीएससी की पढ़ाई की। एमएससी उद्यानिकी एवं वानिकी सरकारी सीट नेरी हमीरपुर में ही मिल गई। संवाद