फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा ... गुईनाला से दुनाली के बीच नहीं लगेगा श्रद्धालुओं का जाम

Fri, 30 Aug 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पवित्र डल झील में भजन- कीर्तन करते श्रद्धालु: संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब गुईनाला से दुनाली मार्ग पर श्रद्धालुओं का पैदल जाम नहीं लगेगा। इसके लिए उपायुक्त ने होम गार्ड कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक को पुलिस और गृहरक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। अब वहां 24 घंटे आधा दर्जन पुलिस और होम गार्ड के जवान यात्रा के दौरान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, मणिमहेश जाने वाले पैदल रास्ते में अन्य पड़ावों पर जहां-जहां पर भी भूस्खलन हुआ है। वहां लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य कर रास्ते को समतल बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की अनहोना न हो। उपायुक्त ने यात्रा प्रबंधों का जायजा लेने के दौरान यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे मणिहमेश यात्रा को किसी आम यात्रा समझ कर न करें। समुंद्रतल से 13000 फीट की खड़ाई चढ़ाई चढ़ने के लिए श्रद्धालुओं को अपने साथ जरूरी सामान रखना आवश्यक है। बारिश से बचने के लिए रेन कोट, पीने का पानी और खाने का सामान श्रद्धालु अपने साथ अवश्य रखें, जिससे जरूरत के समय इनका इस्तेमाल किया जा सके।

शुक्रवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा समेत विभागीय अधिकारियों ने मणिमहेश को जाने वाले पैदल रास्ते का मुआयना किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुनाली तक पैदल यात्रा कर यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया। अब श्रद्धालु गुई नाला से होते हुए तोस गोठ यमकुंड मार्ग से होकर आसानी से दुनाली पहुंच रहे हैं। पहले भीड़ ज्यादा होने की स्थिति में तोस गोठ से इस साल लोक निर्माण विभाग ने नया मार्ग बनाया था। इसमें ज्यादा फिसलन व गिरने का ज्यादा खतरा था। इसके चलते उस मार्ग को बंद कर पुराने वाले रास्ते से ही यात्रियों को भेजा जा रहा है, क्याेंकि यह मार्ग सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें