फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हेलीटैक्सी से मणिमहेश न्यास को 75 लाख 46 हजार 84 मिली रॉयल्टी

Wed, 18 Sep 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीटैक्सी सेवा से मणिमहेश न्यास को 75 लाख 46 हजार 84 रुपये रॉयल्टी प्राप्त हुई है। रॉयल्टी प्रति टिकट 20 प्रतिशत ली जाती है। इस साल पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए चॉपर सेवा के लिए दो कंपनियों को अनुमति मिली थी।
विज्ञापन

इनमें एक थम्मी एविएशन और दूसरी राजस एयर स्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शामिल थी। मौसम की बेरुखी के चलते कम उड़ानें हो पाई हैं। पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए हेलीटैक्सी सेवा 22 अगस्त से 12 सितंबर तक रही। इसमें भरमौर से गौरीकुंड और गौरीकुंड से भरमौर के लिए हेलीटैक्सी के माध्यम से 9013 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। थंम्मी एविएशन की 377 उड़ानें हुईं। इनमें 4081 श्रद्धालु गौरीकुड से भरमौर और भरमौर से गौरीकुंड पहुंचे। राजस एयर स्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड की 513 उड़ानें हुईं। इसके जरिये 4932 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड और गौरीकुंड से भरमौर पहुंचे। एक कंपनी की उड़ानें इसलिए भी कम हुई कि यात्रा के दौरान एक पक्षी चॉपर से टकरा गया। इससे श्रद्धालु घायल हुआ और चॉपर को भी क्षति पहुंची। इसके अलावा मौसम ने भी खूब खलल डाला। लिहाजा, मौसम की मार के चलते बुकिंग कर रखी टिकट के तहत श्रद्धालुओं के पैसे भी वापस करने पड़े। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान मौसम की वजह से और धुंध आदि कारणों से उड़ानें कम हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें