फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर में 16 अप्रैल को पहुंचेंगी मंडी भाजपा प्रत्याशी कंगना

Fri, 12 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय हलके से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रणौत 16 और 17 अप्रैल को दो दिवसीय भरमौर दौरे पर रहेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं, संगठन पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बूथ स्तरीय कमेटी पदाधिकारियों से बैठकें करेंगी। भरमौर क्षेत्र के विभिन्न हल्कों के मतदाताओं से मिलेंगी और आयोजित सभाओं में शामिल होंगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विपक्षी पार्टी पर अपने शब्द रूपी बाणों की भी बौछार कर सकती हैं।
विज्ञापन

भरमौर-पांगी विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से लोक सभा चुनाव प्रत्याशी कंगना रणौत के दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल भरमौर की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय दौरे के दौरान कंगना विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अलग-अलग जगह में लोगों से मिलेंगी और वोट डालने की अपील करेंगी। लोक सभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार-प्रसार का अभियान आरंभ कर दिया गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक पाटी प्रत्याशियों की सूची फाइनल तक नहीं की जा सकी है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता विभिन्न मंचों से बिना अधिकारिक घोषणा के प्रत्याशी नामों पर अपनी मोहर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें