सलूणी (चंबा)। पेंशनरों ने सरकार से एक तारीख को पेंशन का भुगतान करने की मांग उठाई है।
हिम आंचल सेवानिवृत कर्मचारी खंड सलूणी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार भी 9 तारीख को पेंशन डालने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। यदि एक तारीख को पेंशन का भुगतान हो जाए तो इससे पेंशनभोगियों को काफी राहत मिलेगी। शनिवार को हिम आंचल सेवानिवृत्त कर्मचारी खंड सलूणी की बैठक प्रेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान हिम आंचल पेंशनर संघ के खंड मुख्य सलाहकार के आकस्मिक निर्धन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसके उपरांत मुख्य सलाहकार के पद पर मान सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। संवाद