चंबा। काम से लौटकर घर जा रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। प्रकाश चंद (59) पुत्र चमारु राम निवासी गांव तड़ोली, सरू जब शनिवार शाम को अपने घर जा रहे थे तो तड़ोली के पास पांव फिसलने से वह सड़क से नीचे खाई में गिर गए। बेसुध हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इसमें आगामी जांच प्रक्रिया को पूरा कर रही है।