फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार हादसे में घायल ने टांडा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Fri, 28 Jun 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर सिढ़कुंड में छह दिन पहले हुए सड़क हादसे के तीसरे घायल ने भी टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सिढ़कुंड निवासी अनमोल पुत्र गणेश ज्योति के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चंबा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
22 जून शनिवार दोपहर बाद चंबा-तीसा मार्ग पर सिढ़कुंड संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना का शिकार हो गई थी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतकों की पहचान योगेश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी सिढ़कुंड और अखिलेश पुत्र दलीप सिंह निवासी मुचियाड़ी डाकघर हरदासपुरा के रूप में हुई थी। अनमोल पुत्र गणेश ज्योति निवासी सिढ़कुंड गंभीर घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया थ्ज्ञा। टांडा में उपचाराधीन अभिषेक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि टांडा में उपचाराधीन कार हादसे के घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें