चंबा। नए बस स्टैंड के पास पुलिस को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र केंथो राम निवासी गांव धरोटा, डलहौजी के रूप में हुई। यह व्यक्ति दिव्यांग था और शहर के आसपास अकसर देखा जाता था। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।