चंबा। चमीना जंगल के पास ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव राज (31) पुत्र देशराज निवासी गांव नाटुईं डाकघर संधी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शुक्रवार को चंबा थाना में दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने ख्वाली सहित आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को लापता के परिजन और रिश्तेदार तलाश करने के लिए चमीना जंगल की तरफ गए तो वहां पर ढांक में उसका शव बरामद हुआ। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।