फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चक्कर आकर बेहोश होने से व्यक्ति की मौत

Sat, 20 Jul 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। निजी कंपनी में ड्यूटी पर तैनात कर्मी की चक्कर आकर बेहोश होने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तनुज कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार गांव व डाकघाखा कोटी, तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा सुशील कुमार ने बताया कि उनका भतीजा चांजू के चियार में निजी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत था। 18 जुलाई को दोपहर 3:50 बजे चियार में ड्यूटी पर था। इस दौरान उसे चक्कर आया और बेहोश होकर गिर पड़ा। सहकर्मियों ने उसे तीसा अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने तनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद तीसा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा और सहकर्मियों के बयान लिए गए। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि निजी कंपनी में कार्यरत एक कर्मी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें