फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Tue, 04 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी/चंबा। सलूणी के तलुंजी में घर जा रहे एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चमरू राम निवासी चमदेउ, किलोड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर गया था और रात को अपने घर लौट रहा था। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश आरंभ की तो तलुंजी नामक स्थान गहरी खाई में वह बेसुध मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत करार दिया। प्रशासन की ओर से तहसील सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें