फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। गहरी खाई में गिरने से लबलेश कपूर (44) पुत्र मोती राम निवासी गांव व डाकघर बकाण की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत एक हादसे के तहत खाई में गिरने से मानी जा रही है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को वह राख-गुराड़ मार्ग से होकर अपने घर की तरफ जा रहा था लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह उसे मृत अवस्था में एनएच के किनारे खाई में देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। मृतक अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें