फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेरा तेरा मेरा प्यार अड़िए... से ममता ने जीता दर्शकों का दिल

Sun, 28 Jul 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका ममता भारद्वाज ने मंच संभालते ही शानदार प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

उन्होंने दिल जुड़े बिना ही टूट गए, दिल मेरा मुफ्त का, तेरा मेरा प्यार अड़िए, चंबा आर कि नदिया पार, तेरी अखियों का यह काजल, सावन में लग गई आग आदि गीतों से दर्शकों का को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लोक गायिका भावना जरयाल ने रजमा, सुमो गदरेटी, मास्टर लाड़ा, भेडा रे पुहालणूआ, रूत संगणोनी आदि पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पहले अजीत भट्ट एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। इसे लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद लोक गायक नरोत्तम कुमार, रमेश कुमार, उमेश ठाकुर ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके अलावा मां चामुंडा क्लब टिकरीगढ़, जगदंबा कला मंच, ,सरस्वती लोक कला संगम, गुज्जर युवक मंडल साहो, चंबा लोक कला मंच, विरासत कला मंच, अमित कुमार, नव युवक मंडल

कैमहली, भटिया कला संस्कृति सहित नरेंद्र सिंह, तनिष्क, पूजा, सयम कुमार, अमित कुमार ने

अपनी प्रस्तुतियां दी। मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
-
‘हारमनी ऑफ द पाइन’ के नाम रही पहली संध्या
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन सहित सारेगामापा फेम ममता भारद्वाज के नाम रही।

प्राइम टाइम में पहुंचे पुलिस बैंड के कलाकारों ने अभी मुझ में कहीं, संदेशे आते हैं, एक सूरज निकला था दिल से रे, कजरा मोहब्बत वाला, ससुराल गेंदा फूल, मेरे मन ये बता दे तू, किस ओर चला है तू, दिल्ली वाया आगरा आदि गीतों से समां बांधा। पहली सांस्कृतिक संध्या के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मिंजर मेला समिति की ओर से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या के दौरान खासी भीड़ देखने को मिली। युवा भी सांस्कृतिक संध्या में खूब थिरके। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी। संध्या के समापन के बाद कुछ हद तक जाम की समस्या पेश आई, मगर चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यस्था बेहतर बनाए रखी। इसके अलावा राज्यपाल सदर विधायक नीरज नैय्यर के घर भी पहुंंचे। उनके साथ विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें