चंबा। सनवाल पंचायत के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। ग्रामीणों नरैण सिंह, जय सिंह, चरण सिंह, विनोद कुमार, भागी राम, प्रेम कुमार, चमन कुमार और योग राज ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि सनवाल पंचायत के तहत मक्कन और चचूल को अलग पंचायत बनाने को लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन आज तक इसके बारे में कोई भी आदेश नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि मक्कन और चचूल को सनवाल से अलग करके नई पंचायत का गठन किया जाए।