फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जन तक पहुंचाएं योजनाएं : नैयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत है। यह बात विधायक ने जुलाहकड़ी में अपने निवासी स्थान में जनसमस्याओं का समाधान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारी सहित रोड पासिंग कमेटी को नवनिर्मित संपर्क मार्गाें की पासिंग सुनिश्चित बनाने के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नीरज ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुख आश्रय योजना के तहत 22 बच्चों के एक समूह को देश के विभिन्न राज्यों में 13 दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजक यात्रा पर भेजा था। इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता करना है। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें