फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सब्जियों की पैदावार के लिए बनाएं कार्ययोजना : डीसी

Wed, 28 Aug 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में विदेशी सब्जियों की पैदावार के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले में शिटाके मशरूम के उत्पादन को लेकर कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्य योजना तैयार करने को कहा। जिले के किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र में वीडियो कान्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह बात कही।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (आईएचबीटी) के हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के सहयोग से कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियों के तहत वर्तमान समझौता ज्ञापन के आधार पर अगले तीन वर्षों की कार्य योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में जलवायु के अनुरूप हिंग, केसर, जंगली गेंदा, लैवेंडर सहित अन्य सुगंधित फूलों की खेती को बढ़ावा देने और आईएचबीटी पालमपुर के साथ समझौता ज्ञापन के आधार पर विभिन्न फसलों को बढ़ावा देने के लिए उप मंडल स्तर पर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कृषि की उन्नत तकनीक हाइड्रोपोनिक और एयरोपोनिक पर भी चर्चा हुई। इससे पहले कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने नगदी फसलों को लेकर किए गए कार्यों का ब्योरा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें