चंबा। जिले के छह भाजपा मंडलों में आखिरकार लंबी खींचतान के बाद जिलाध्यक्ष धीरज सिंह नरयाल ने मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। साथ ही इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। चंबा से महाराज सिंह बड़ियाल, चुराह से तिलक राज ठाकुर, डलहौजी से विजय कुमार, भटियात से दिव्य चक्षु, भरमौर से विनोद ठाकुर, पांगी से प्रकाश चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष नरयाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश और जिले के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद जिला चंबा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्त की गई है। बताया कि मंडल के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद जल्द ही मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, बीजेपी के चंबा मंडल अध्यक्ष के तौर पर महाराज सिंह बड़ियाल की नियुक्ति किए जाने पर पूर्व विधायक पवन नैयर ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।