फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वरोजगार के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में सॉफ्ट टॉय मेकर एवं सेलर प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ। इस मौके पर पदमश्री ललिता वकील बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। यह जानकारी संस्थान के निदेशक मनीष कुमार रजक ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर दो सप्ताह तक चला। इस दौरान प्रशिक्षुओं को साफ्ट टॉय बनाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को बैंक की विभिन्न जमा और ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी। बताया कि बैंक की ओर से प्रशिक्षण के बाद सस्ती दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद पदमश्री ललिता वकील ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर संस्थान का समस्त स्टाफ और प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें