चंबा मेडिकल कॉलेज के अखंड चंडी पेलेस में कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को संबोधित करते भरमौ
चंबा। मेडिकल काॅलेज के प्रशिक्षुओं को विधायक डॉ. जनक राज ने चिकित्सीय धर्म के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का जीवन दूसरों की सेवा में निकलता है। डॉक्टर केवल अपना ऑपरेशन नहीं कर सकता। उसके अलावा अपने परिजन से लेकर अन्य मरीजों का ऑपरेशन करता है। चंबा के लोग इतने तेजतर्रार नहीं हैं। यह जिला काफी पिछड़ा है जबकि यहां की संस्कृति काफी समृद्ध है। यह भाषण उन्होंने चंबा के लोगों और प्रशिक्षुओं के बीच में बढ़ रहे विवाद को शांत करने की दृष्टि से दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक देश के बाहर से नहीं है, इसलिए किसी को किसी के साथ लड़ाई नहीं करनी चाहिए।