फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छाया अध्यक्ष, मदन ठाकुर बने बीडीसी के उपाध्यक्ष

Mon, 13 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पंचायत समिति को सोमवार को नया नेतृत्व मिल गया। उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष छाया देवी और उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। एसडीएम चंदवीर सिंह ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। समारोह में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष छाया देवी और उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाल लिया। पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें