फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार-लक्कडमंडी मार्ग पर नहीं रहेगा अधिक समय बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-लक्कड़ मंडी मार्ग पर अब वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक नहीं लगेगी। लोक निर्माण विभाग मंडल डलहौजी की ओर से मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन, डोजर और स्नो कटर की व्यवस्था करने के साथ ही यहां पर विभागीय लेबर भी तैनात कर दी है। विभागीय मशीनें 24 घंटे यहीं पर मौजूद रहेंगी। बहरहाल खज्जियार-लक्कड़ मंडी मार्ग पर अब मार्ग बंद होने से डलहौजी की ओर से मिनी स्विजरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार में आने वाले पर्यटकों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

देश भर से पर्यटन स्थल खज्जियार को निहारने के लिए सैकड़ों की संख्या में हर वर्ष सैलानी पहुंचते हैं। सैलानी डलहौजी से होते हुए खज्जियार और खज्जियार से डलहौजी का रुख करते हैं लेकिन सर्दियों के दौरान अक्सर बर्फबारी और बारिश के दिनों में भूस्खलन के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम जाती है। नतीजतन पर्यटकों को डलहौजी से बनीखेत और वाया चंबा होकर 90 किमी का अतिरिक्त सफर तय कर ही खज्जियार पहुंचना पड़ता था।
पर्यटकों की आवाजाही संबंधी समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग डलहौजी की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। मार्ग पर विभागीय मशीनरी और लेबर को तैनात कर दिया गया है। बहरहाल बर्फबारी के दौर में अब खज्जियार-लक्कड़ मंडी मार्ग अधिक समय तक बंद नहीं रहेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि खज्जियार-लक्कड़ मंडी मार्ग को सर्दियों में भी बहाल रखने के उद्देश्य से विभागीय मशीनरी जेसीबी, डोजर और स्नो कटर की व्यवस्था कर दी गई है। बहरहाल अब मार्ग अधिक समय तक बाधित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें