चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही समर क्रिकेट प्रतियोगिता में लुड्डू की टीम ने सुल्तानपुर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।
इस मैच में सुल्तानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 130 रन बनाए। इसमें लंकू ने 36 और बल्ली ने 31 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुड्डू की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लुड्डू की ओर से मोक्ष ने सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली। इश ने 46 रन बनाए। इस जीत के साथ लुड्डू ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव दर्शन सिंह चौहान ने दी। संवाद