फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिव चेले चौरासी में श्रद्धालुओं को देंगे आशीर्वाद

विज्ञापन
चंबा के भरमौर में संचुई के शिव चेलों से आशीर्वाद लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। त्रिलोचन महादेव के वंशज शिव चेले संचूई से चौरासी मणिमहेश मंदिर में बैठकर दो दिन तक श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगे। इस दौरान श्रद्धालु उनसे यात्रा पर जाने के लिए अनुमति भी लेंगे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शिव चेले गांव से जब चौरासी के लिए रवाना हुए तो रास्ते पर जगह-जगह उनका स्वागत करने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बार मणिमहेश न्यास ने इन चेलों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड में नागरिक उपमंडल अधिकारी अजय कुमार, तहसीलदार तेज सिंह, मणिमहेश न्यास के गैर सरकारी सदस्य रंजीत शर्मा, पंडित सुमन शर्मा, कमलेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शिव चेले के प्रमुख सदस्यों को शाॅल, टोपी और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं, चौरासी परिसर तक उनके साथ पैदल चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें