फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही लंबी तारीख

Sat, 10 Aug 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। आकांक्षी जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल कॉलेज में अल्सर के संभावित मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए दो महीने की लंबी तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित रेडियोलॉजिस्ट नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था जिम्मेदार है। जिला चंबा के सभी उपमंडलों से मरीज अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं।
ऐसे में अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों की रोजाना भीड़ लगी रहती है। इसमें रोजाना जितने मरीजों के अल्ट्रासाउंड एक दिन में हो सकते हैं, उतने मरीजों के अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट कर देता है। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी जाती है। मेडिकल कॉलेज में कुछ माह पहले तीन रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत थे। इसमें एक रेडियोलॉजिस्ट लंबी छुट्टी पर जा चुकी है। दूसरा रेडियोलॉजिस्ट अपनी एसआर शिप पूरी कर यहां से जा चुका है। अब इकलौते रेडियोलॉजिस्ट के कंधों पर सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पेट में तेज दर्द हो रहा था। जब ओपीडी में विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाई तो उन्होंने अल्सर होने की आशंका जताई और अल्ट्रासाउंड करवाने का परामर्श दिया। जब वह अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गए तो उन्हें दो महीने लंबी तारीख दी गई। अब वह निजी सेंटर में जाने के लिए मजबूर हैं। - सलीम कुमार, निवासी जटकरी


किहार अस्पताल में जांच करवाने के बाद उन्हें 80 किलोमीटर दूर चंबा में अल्ट्रासाउंड करवाने का परामर्श दिया गया। जब वह चंबा अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अक्तूबर माह की तारीख अल्ट्रासाउंड करने के लिए डाली गई। - चतरो राम, निवासी किहार


पेट में दर्द होने पर जब डॉक्टर को बताया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। जब वह अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचे तो वहां उन्हें तीन महीने की लंबी तारीख दी गई। ऐसे में अब उन्हें निजी सेंटर में अपना अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ेगा। - सेफ अली, निवासी मंजीर


पेट दर्द होने पर जब वह मेडिकल कॉलेज जांच के लिए पहुंचे तो वहां ओपीडी में धक्के खाने के बाद डॉक्टर से मिले। डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने का परामर्श दिया है, लेकिन अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी डेट दी गई है। - सोनू, निवासी अथेड़
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी चल रही है। इसको लेकर सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही चंबा में सरकार रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें