फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में 11 मार्च को लगेगी लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला एवं सत्र न्यायालय चंबा परिसर में 11 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव विशाल कौंडल ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटान समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम और श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भूमि अधिग्रहण के मामलों सहित वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा। कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति 11 मार्च या उससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चंबा में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें