डलहौजी (चंबा)। डलहौजी थाना की पुलिस टीम ने देवीदेहरा में एक घर से 18 बोतल अवैध शराब पकड़ी है।
घर में अवैध शराब रखने को लेकर पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।