चंबा। विंटर कप के तहत पुलिस मैदान बारगाह में यंग स्टर बॉयज और लायन क्लब के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें लायन क्लब ने जीत हासिल की। मैच के आयोजक एससी नैयर ने बताया कि टॉस जीत कर यंग स्टर बॉयज की टीम ने 105 रन बनाए। अपनी टीम के खाते में निखिल ने 24 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। लायन क्लब की ओर से पांडे ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभल कर खेलते हुए छह विकेट रहते मैच पर जीत दर्ज की। निशू ने 36 और अली ने 24 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।