फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर के 100 वाहन चालकों के लाइसेंस होंगे रद्द

Sun, 27 Aug 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 100 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए पुलिस ने नागरिक उपमंडल अधिकारी के पास भेज दिए हैं। ये वाहन चालक सड़क पर शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए हैं। इसके चलते पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर जहां इन चालकों का चालान काटा तो वहीं इनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की है। अब नागरिक उपमंडल अधिकारी लाइसेंस रद्द करने को लेकर अपना निर्णय लेंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने से वाहन दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कुछ महीनों से भरमौर के पहाड़ी इलाकों में काफी वाहन दुर्घटनाएं भी हुईं। इसमें कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भरमौर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें रात को उन सभी क्षेत्रों में पुलिस ने नाके लगाए जहां पर दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है या फिर वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है। इन नाकों के दौरान पुलिस ने चालकों के विशेष उपकरण से नशे में होने की जांच की। इस दौरान करीब 100 वाहन चालक ऐसे पाए गए जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। इन चालकों के पुलिस ने लाइसेंस जब्त कर लिए और इन्हें रद्द करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय भेज दिया। नाकों के दौरान कुछ चालक बिना लाइसेंस भी पकड़े गए हैं। ऐसे चालकों के पुलिस ने चालान काटे। थाना प्रभारी हरनाम सिंह रोजाना अपनी टीमों के साथ रात को नाके लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें