फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रद्द हो सकता है लाइसेंस

Thu, 07 Sep 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों का लाइसेंस रद्द हो सकता है। भरमौर पुलिस रोजाना रात को चंबा-भरमौर एनएच पर नाके लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काट रही है।
विज्ञापन

साथ में चालकों के लाइसेंस भी जब्त किए जा रहे हैं। पुलिस लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजेगी। इसी अभियान के तहत बुधवार रात को पुलिस टीम ने थाना प्रभारी हरनाम सिंह की अगुवाई में खड़ामुख और सुंकू की टपरी में नाका लगाया। इस दौरान नाके के दौरान गुजरने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की गई। विशेष तौर पर चालकों की शराब मापक यंत्र से जांच की गई। इस दौरान 13 वाहन चालक ऐसे पाए गए, जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। इन चालकों के पुलिस ने चालान काटने के साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिए। इस बार यात्रा के दौरान मानवीय भूल के कारण किसी प्रकार की वाहन दुर्घटना न हो। इसके लिए पुलिस टीमें रोजाना रात को नाका लगाकर वाहन चालकों की जांच कर रही हैं। नशे की हालत में चालक किसी भी समय गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त कर सकता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें