फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलो बुलावा आया है भजन पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भनोता में भजन कीर्तन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। भनौता पंचायत के ज्वालामुखी लिल्ली मंदिर में रामनवमी पर जागरण हुआ। इसका शुभारंभ राकेश शर्मा ने गणेश वंदना से किया।
विज्ञापन

इसके बाद चलो बुलावा आया है, मां की लाल चुनरिया, बैरा वाली माता, शेर पर सवारी मेरी माता, मेला मैया दा, रंग बरसे मेरी मां, कुनी तेरा मंदिर बनाया, आए नवराते माता दे, प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, जोत ज्वाला सहित अन्य भजनों का गुणगान कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद लकी ठाकुर ने मधुर भजन पेश किए। कृष्ण- सुधामा, भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। संजीव राठौर ने बताया कि ज्वालामुखी लिल्ली मंदिर में श्रद्धा से मांगी गई हर मुराद माता पूरी करती हैं। मंदिर कमेटी प्रधान भबू ने बताया कि माता के दरबार में कई श्रद्धालु साल भर हाजिरी लगाते हैं। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। कमेटी के सचिव पवन ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष अंतिम चैत्र नवरात्र को मंदिर में जागरण करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें