फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगल में सीख रहे वन सुरक्षा का पाठ

Sun, 14 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वनमंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया इन दिनों अपने कर्मचारियों को वानिकी कार्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके तहत वह सुबह से शाम तक कर्मचारियों को जंगलों में ले जाकर पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों, उनकी पहचान और संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को पेड़-पौधों की सुरक्षा, गश्त की प्रक्रिया और वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस दौरान भोजन भी कर्मचारियों के साथ जंगल में ही किया गया। वनमंडल अधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी, वन रक्षक व वन मित्रों को विभिन्न जंगलों का निरीक्षण करवाया। मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें