चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा के समीप पेयजल लाइन लीक हो रही है। इसके चलते हाईवे को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पेयजल लाइन के लीक होने से सड़क पर तारकोल भी उखड़ना शुरू हो गई है। स्थानीय दुकानदारों में रमेश कुुमार, सुनील कुमार, कपिल कुमार, राजेश कुुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, अमित कुमार, राकेश कुमार का कहना है कि पिछले एक दिन से यह पाइप लीक कर रही है लेकिन अभी तक इसे दुरुस्त करने संबंधित जलशक्ति विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। दुकानदारों ने बताया कि यह पाइप लाइन हाईवे के किनारे है। ऐसे में जब पेयजल लाइन चालू होती है तो बीच सड़क तक पानी पहुंच रहा है। दुकानदारों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जाए।