चंबा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से संचालित क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र हरिपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कोच मिथुन कुमार ने युवाओं को प्रशिक्षित किया। सुबह 7 बजे से यह शिविर शुरू हुआ और 9 बजे तक खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अक्षित कुमार, रोहन कुमार, अभिषेक कुमार,जिज्ञांश, ललित, मनू कुमार, रोहित कुमार, कुनाल और अभिजीत आदि युवा मौजूद रहे। संवाद