फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लक्ष्मीनाथ लाइब्रेरी बंद होने के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीनाथ लाइब्रेरी बंद होने के कगार पर
विज्ञापन

अखबारों के बिल और सहायिका का मानदेय बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लक्ष्मीनाथ लाइब्रेरी की बैठक सदस्य विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें लाइब्रेरी को चलाने में आ रही समस्याओं पर विचार विचार-विमर्श किया। सदस्य मनजीत जसरोटिया ने बताया कि लाइब्रेरी में एकत्रित पुरानी अखबारों को बेचकर नो सौ रुपये अर्जित किए। इस दौरान सात सात सौ रुपये सदस्यों ने निजी डालकर अखबारों के बिल और पुस्तकालय सहायिका का मानदेय दिया। समिति के सदस्य सुरेंद्र जसरोटिया ने कहा कि प्रशासन से कई बार लिखित में अवगत करवाने के बावजूद पुस्तकालय का खर्च लक्ष्मीनारायण ट्रस्ट को करने के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। जबकि, कोरोना काल से पहले यह खर्च ट्रस्ट ही वहन करता था। राजेंद्र बगलवान ने कहा कि हम जल्द तहसीलदार चंबा को मिलकर पुस्तकालय के खर्च संबंधित विषय पर अवगत करवाएंगे। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन पुस्तकालय को बंद करना पड़ेगा। सदस्य के रूप में भूपिंद्र जसरोटिया और पुस्तकालय सहायिका भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें