चंबा। खैरी-चंबा मार्ग पर रविवार सुबह आधे घंटे के लिए यातायात बाधित रहा। सुबह 8:00 बजे लाल पुल के पास अचानक भूस्खलन हो गया। गनीमत यह रही कि कोई राहगीर और वाहन मलबे व पत्थरों की चपेट में नहीं आया। हालांकि, दोनों तरफ वाहनों के पहिए जाम हो गए। आधे घंटे बाद वहां जेसीबी पहुंची तो सड़क गिरे पत्थरों को हटाया गया। इसके बाद वहां यातायात सुचारु हो पाया।