फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-सुंडला मार्ग पर भूस्खलन, पांच घंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
चंबा के सलूणी-चंबा मार्ग पर सुंडला के पास पहाड़ी दरकने से बंद पड़ा मार्ग को पार करते लोग।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चंबा-सुंडला मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण पांच घंटे तक यातायात ठप पड़ गया। सुंडला के पास अचानक पहाड़ी से टनों के हिसाब से मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जब भूस्खलन हुआ तो सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसमें आधा दर्जन बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन फंसे रहे।
बसों से स्कूल जा रहे विद्यार्थियों को आधा किलोमीटर पैदल सफर करके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला पहुंचना पड़ा। इसके अलावा अन्य राहगीरों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। भूस्खलन वीरवार को सुबह 6:00 बजे हुआ। इसकी सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी लेकर मौके पर पहुंची। करीब 11:00 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इसके बाद बसों सहित अन्य वाहन अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो पाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि भूस्खलन से मार्ग बंद हुआ था जिसे यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें