फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खलनेरा में भूस्खलन, चार परिवारों की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
खलनेरा में भूस्खलन, चार परिवारों की उड़ी नींद
विज्ञापन

प्रभावित खतरे के साये में जीने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी के खलनेरा में चार परिवार खतरे के साये में जीने के लिए मजबूर हैं। बीते तीन दिन तक लगातार बारिश के कारण खलनेरा निवासी किरपो राम, ज्ञान चंद, राकेश कुमार और नेक राज के मकानों को भूस्खलन के कारण खतरा पैदा हो गया है। घरों के नीचे लगाया गया डंगा पूरी गिर गया है। इससे घरों तक जमीन में दरारें आ गई हैं। प्रभावितों ने बताया कि जब भी मौसम खराब होने लगता है, उनकी नींदें उड़ जाती है। भूस्खलन की सूचना मिलने पर नुकसान का मौका करने के लिए प्रधान मदन पाल भी पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित पटवारी को कहा है। प्रभावित परिवार के सदस्यों ने सदर विधायक नीरज नैयर से उनके मकानों के नीचे भूस्खलन की जद में आने से गिरे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगवाकर उन्हें उचित सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें