सिहुंता की बिन्ना पंचायत में भूस्खलन की जद में आया मकान। संवाद
चंबा। सिहुंता क्षेत्र की बिन्ना पंचायत में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे एक मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। यह मकान गांव छरढानि के स्वामी ब्यास शर्मा पुत्र बख्शी राम का है। ब्यास शर्मा और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी है और मकान को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
सिहुंता की बिन्ना पंचायत में भूस्खलन की जद में आया मकान। संवाद